फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

आगरा के दयालबाग में युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अरविंद गौतम को थाना न्यू आगरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। न्यू मधुनगर निवासी निखिल चाैधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वह 18 सितंबर की रात में दोस्त गाैतम तोमर और शुभम गाैतम को छोड़ने के लिए मैत्री बाग आए थे। ऑटो स्टैंड के पास दयालबाग निवासी सिद्धार्थ राना और तरुण चाैधरी अपने साथियों के साथ आए। उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि फायरिंग के मामले में आरोपी फाउंड्री नगर निवासी अरविंद गाैतम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो आरोपी कबीर कुंज निवासी तरुण चाैधरी और मथुरा निवासी सिद्धार्थ राणा भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें