आगरा के फतेहाबाद के पारौली सिकरवार निवासी श्रीमती पत्नी कालीचरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया रविवार दोपहर वह अपने घर पर थी। आरोप है कि गांव के ही दो लोग शराब के नशे में उसके घर के बाहर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। आरोप है कि दोनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में एसीपी इमरान अहमद ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।