फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में 940 किलो खोआ-पनीर कराया नष्ट

घटिया-मिलावटी पनीर-खोआ खपाने से पहले ही खाद्य विभाग की विशेष टीम ने छापा मारकर पकड़ लिया। खोआ में चींटियां मिलीं और पनीर में दुर्गंध आ रही थी। मिलावट की भी आशंका मिली। खाने योग्य नहीं मिलने पर 940 किलो पनीर-खोआ नष्ट कराया गया। इसकी कीमत 2.55 लाख रुपये है। जांच के लिए आठ नमूने भी लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बमरौली कटारा पर धौलपुर से आ रही बोलेरो मैक्स गाड़ी रोकी। इसमें ड्रम में पनीर भरा हुआ था। इसमें दुर्गंध आ रही थी। इसको चखने पर स्वाद गड़बड़ मिला। खाद्य कारोबारी राजीव निवासी धौलपुर और वाहन स्वामी योगेश से पूछताछ में पता चला कि पनीर का वजन 400 किलो है और इसे विभिन्न डेयरी पर बेचने जा रहे हैं। इसमें क्या मिलाया है तो वह सही जानकारी नहीं दे रहे थे। इस पर पनीर को नष्ट करा दिया है। इसकी कीमत 1.04 लाख रुपये थी। जांच के लिए तीन नमूने भी लिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें