फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 500 महिलाओं को लगेगी वैक्सीन

आगरा के महाराजा अग्रसेन जयंती सेवा महोत्सव पर श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट की ओर से 4 अक्तूबर को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 महिलाओं को एंटी सर्वाइकल वैैक्सीन लगेगी। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में बुधवार को इसका पोस्टर जारी किया गया। मुख्य सलाहकार डॉ. वीडी अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में त्वचा, पेट, हृदय, हड्डी रोग समेत विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। ईसीजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, थायराइड, शुगर समेत विभिन्न जांचें भी निशुल्क होंगी। मुख्य संरक्षक सरजू बंसल और संरक्षक घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि शिविर में चयनित मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन और चश्मे की भी निशुल्क सुविधा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्रजमोहन अग्रवाल, सचिव मयंक जैन, विनोद गोयल, महावीर मंगल, रामरतन मित्तल, मुन्नालाल बंसल, डॉ. सपना गोयल, डॉ. अमरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें