आगरा कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। अलग-अलग आदेशों के तहत 10 निरीक्षकों और 29 उपनिरीक्षकों समेत कुल 39 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें दो को थानों में प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 29 उपनिरीक्षकों को गैर-जनपद और अन्य स्थानों पर भेजा गया है।