आगरा में हेल्प आगरा संस्था को मरीजों की सेवा के लिए ओसवाल बुक्स फाउंडेशन ने 18 बाईपेप मशीनें दान में दी हैं। इससे संस्था की ओर से संचालित चैरिटेबल अस्पताल में मरीजों का इलाज होगा। संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और महामंत्री गौतम सेठ ने दानदाताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में ऋषि डागा, राजेश उपाध्याय, नरेश जैन, नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।