फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: शिमला में सजेगी विंटर ट्रैवल प्रदर्शनी, पर्यटन की सतत विकास नीति पर होगा मंथन

शिमला में पर्यटन को नई दिशा देने और सतत पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए विंटर ट्रैवल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार कोलकाता (टीटीबी), आरआईएएम की पहल के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ 20 नवंबर को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे। समारोह में महापौर सुरेंद्र चौहान और गोवा पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक दीपक नार्वेकर भी मौजूद रहेंगे। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम पर्यटन उद्योग में सस्टेनेबिलिटी का महत्व रखी गई है। उद्घाटन अवसर पर विशेषज्ञों की विशेष पैनल चर्चा होगी, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संस्कृति और टिकाऊ पर्यटन नीतियों पर विचार साझा किए जाएंगे। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदर्शनी के आयोजकों ने बताया कि सतत पर्यटन से न केवल प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर भी मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें