फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: फंड की कमी से जूझ रही जिला परिषद, महिलाओं के हक, मजूदरों के मुआवजे पर उठे सवाल

मरीजों को सहारा और आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। बीमार बुजुर्ग मरीज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। राजधानी में दिल्ली से आए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन के विशेष उमाकांत के समक्ष जिला परिषद सदस्यों ने यह बात उठाई। सदस्यों ने कहा कि योजना का लाभ गरीब तबके के लोगों को नहीं मिल रहा है। वहीं सरकार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसके अलावा जिला परिषद फंड की कमी से भी जूझ रहा है। यही वजह है कि विकास कार्यों की गति तक रुक गई हैं। बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन के विशेष उमाकांत से इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें