राजधानी शिमला में रविवार शाम चार बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते शिमला में काला अंधेरा पसर गया। धुंध की चादर ने आसपास की पहाड़ियों को ढक लिया, जिससे शहर का नजारा पूरी तरह बदल गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई और मौसम सुहाना होने के बजाय ठंडा और धुंधभरा हो गया। सड़कों पर भी बारिश का असर नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना थी। शिमला में आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।