फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अवैध पार्किंग से समरहिल मार्ग पर लगा लंबा जाम, एचपीयू पहुंचने में अभ्यर्थियों को परेशानी

समरहिल स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) को जाने वाले मार्ग पर रविवार को अवैध पार्किंग के कारण लंबा जाम लग गया। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित रहा। इससे विश्वविद्यालय में परीक्षा देने पहुंच रहे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को एचपीयू में हाईकोर्ट और पटवारी भर्ती की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। लेकिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतार और अवैध पार्किंग के कारण अभ्यर्थियों को रास्ते में ही जाम में फंसना पड़ा। इससे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई। परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध न होने से भी लोगों में नाराजगी देखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें