फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एचआरटीसी पेंशनरों की आठ फीसदी डीए देने की मांग, एक नवंबर तक का अल्टीमेटम

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने पेंशनरों को आठ फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने और लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को कमेटी की बैठक निगम के प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह के साथ हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया। कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि एक नवंबर तक पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 3 नवंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही निगम के मुख्य कार्यालय का घेराव करने की भी चेतावनी दी गई है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और एचआरटीसी सचिव के साथ भी पेंशनरों की वार्ता करवाने की मांग उठाई गई। कमेटी ने लंबित मांगों के समाधान और आठ फीसदी डीए देने पर जोर देते हुए इन्हें जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें