फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: लावारिस कुत्तों के हमले में घायल बच्ची के दादा और समाजसेवी धरने पर बैठे, एमसी के खिलाफ रोष

शिमला के रुल्दूभट्ठा वार्ड के शांकली क्षेत्र में रविवार शाम घर के आंगन में खेल रही दो साल की बच्ची पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को काटते और नोचते हुए करीब 25 मीटर दूर तक ले गया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को घेरकर बच्ची को छुड़ाया। लहूलुहान हालत में बच्ची को आईजीएमसी ले जाया गया। यहां आपातकालीन वार्ड में अब बच्ची का उपचार चल रहा है। उधर, शहर के कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोगों में गुस्सा है। सोमवार को बच्ची के दादा और समाजसेवी एमसी कार्यालय टाउनहॉल के बाहर धरने पर बैठे और शहरवारियों को कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें