राजधानी के समरहिल के सांगटी क्षेत्र स्थित एसीएसआइटी में एकल नारी शक्ति संगठन और सोसाइटी फाॅर रूरल डेवलपमेंट एंड एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें एकल महिलाओं के भूमि अधिकारों के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ गोष्ठी में मौजूद एकल महिलाओं ने इस दौरान अपनी आपबीती भी सुनाई। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।