राजधानी के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी चेल्सी स्कूल में शनिवार को वार्षिक समारोह के दौरान बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने यातायात नियमों के पालन को लेकर एक प्रस्तुति दी। इसमें कुछ लड़कियां एक गाड़ी में शोर मचाते हुए खिड़कियों से बाहर लटकते हुए नजर आईं। इसके बाद उन्हें ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने रोका। इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ रहीं लड़कियों की पुलिस कर्मी से नोकझोंक का दृश्य दिखाया। इस प्रस्तुति से छात्राओं ने ट्रैफिक नियमों के पालन करने का संदेश दिया।