फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर: रोडवेज बस के पिछले पहिए से कुचलकर बिहार निवासी युवक की मौत, मुंडवा चौराहे पर मची अफरा-तफरी

Wed, 18 Nov 2026 03:39 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

नागौर शहर के मुंडवा चौराहे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार निवासी युवक की मौत हो गई। बीकानेर डिपो की रोडवेज बस से उतरते समय युवक पिछले पहिए की चपेट में आ गया। बस का टायर उसके ऊपर से गुजरने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1:10 बजे बीकानेर डिपो की रोडवेज बस नागौर से कुचेरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान मुंडवा चौराहे पर बस से उतरते समय एक युवक पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान गुलचंद पुत्र धनोहर सोनी, निवासी ओलिपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद शव को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

पढ़ें: पुष्कर मेले में ऊंटों का अनोखा डांस, चारपाई पर चढ़कर थिरके; मालिक को मुंह में दबाकर दिखाए करतब पुलिस ने बीकानेर डिपो की बस जब्त की
हादसे के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने बीकानेर डिपो की रोडवेज बस जब्त कर थाने में खड़ी करवा दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। युवक किस परिस्थिति में बस से उतर रहा था और हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद मुंडवा चौराहे पर जमा हुई भीड़
दोपहर के समय व्यस्त मुंडवा चौराहे पर हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत से वहां मौजूद लोगों में शोक का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें