फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सांचौर में पुलिसकर्मियों पर फॉर्च्यूनर चढ़ाने की कोशिश, बिना नंबर की गाड़ी लेकर फरार हुए सवार

Sat, 10 Oct 2026 12:15 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जालोर जिले के सांचौर शहर में शुक्रवार देर रात चार रास्ता क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने बिना नंबर की संदिग्ध फॉर्च्यूनर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी फॉर्च्यूनर को रोकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गाड़ी में सवार लोग वाहन को आगे-पीछे करते हुए वहां से निकलने की कोशिश करते नजर आते हैं। पुलिस वाहन में मौजूद कुछ जवान उतरकर भी फॉर्च्यूनर को रोकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, गाड़ी सवार तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।

पढ़ें: आज 6 जिलों में बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; रात में बढ़ेगी ठंडक घटना के बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मामले में संदिग्ध वाहन की पहचान और उसमें सवार लोगों का पता लगाना जांच का अहम हिस्सा है। बिना नंबर की गाड़ी होने के कारण पुलिस के सामने वाहन की पहचान करना भी चुनौती है। फिलहाल सांचौर पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध फॉर्च्यूनर की तलाश की जा रही है। घटना से जुड़े वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें