फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जालोर में ब्रेजा कार और बाइक की भीषण टक्कर, हादसे में पति-पत्नी की मौत; पलट गई कार

Fri, 13 Nov 2026 05:05 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जालोर जिले के आहोर क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की जान चली गई। नोसरा थाना क्षेत्र के जोधपुर रोड जोड़ चौराहे पर एक ब्रेजा कार और बाइक की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

चौराहे पर कार और बाइक की भिड़ंत
जानकारी के अनुसार, पाली जिले के दुजाना निवासी सुखदेव श्रीमाली अपनी पत्नी शारदा के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान आहोर क्षेत्र के जोधपुर रोड जोड़ चौराहे पर उनकी बाइक की ब्रेजा कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई ब्रेजा कार
बाइक से टक्कर के बाद ब्रेजा कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर नोसरा थाना प्रभारी देवाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई।

आहोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए शव
पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर आहोर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। दंपती की मौत की खबर से उनके परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल नोसरा थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कार और बाइक की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। घटनास्थल से जुटाई गई जानकारी और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें