फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के स्कूलों को धमकी

मोहाली के सेक्टर-71 स्थित पैरागान, शिवालिक स्कूल, विवेक हाई स्कूल और फेज-2 ज्ञान ज्योति स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को देखते हुए स्कूल को तत्काल बंद कर दिया गया और विद्यार्थियों को एहतियातन घर भेजा गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को संदेश भेजकर स्थिति की जानकारी दी गई है। स्कूल की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि सुरक्षा संबंधी तत्काल चिंता के चलते स्कूल को तुरंत बंद किया जा रहा है। निजी वाहनों से आने-जाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से उन्हें स्कूल रिसेप्शन से लेने के लिए कहा गया है। वहीं, स्कूल बस से जाने वाले विद्यार्थियों को उनके नियमित रूट पर घर छोड़ा जाएगा। स्कूल प्रबंधन के अनुसार नर्सरी से कक्षा पहली तक के बस रूट सुबह 11:30 बजे शुरू हुए, जबकि कक्षा दूसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बस रूट सुबह 10:30 बजे से शुरू किए गए। पैरागान स्कूल को मिली ताजा धमकी के बाद भी सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई का इंतजार है। पुलिस की ओर से स्कूल परिसर और धमकी के स्रोत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें