फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में गरजे किसान, बोले- हमें हमारा हक मिलना चाहिए

शाहिल शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 03:50 PM IST

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि उनका हक उन्हें हर हाल में मिलना चाहिए। महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी के किसान नेता मंजीत सिंह धनेर सहित अन्य किसानों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज बुलंद की। सुबह से ही पंजाब के अलग-अलग जिलों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से चंडीगढ़ -मोहाली बॉर्डर की तरफ पहुंचना शुरू हो गए थे। किसानों के पहुंचने के कारण क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही। महापंचायत के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर सरकार से बातचीत की जा रही है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकला है। किसानों का कहना था कि बार-बार आश्वासन देने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। महापंचायत में किसानों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें