जगराओं के गांव गगड़ा में पंजाब पुलिस के जवान और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के गनमैन वरिंदर सिंह के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह मुकदमा वरिंदर सिंह की मां सुखविंदर कौर के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।