फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: किसान की साढ़े 8 एकड़ जमीन की नीलामी का विरोध, गुरुद्वारा साहिब में जुटे किसान संगठन

लुधियाना देहात के गांव गुरुसर काउंके में किसान की साढ़े 8 एकड़ जमीन की प्रस्तावित नीलामी को लेकर मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। HDFC बैंक की ओर से किसान निर्मल सिंह की जमीन की 13 अक्टूबर को नीलामी किए जाने की सूचना मिलने के बाद किसान-मजदूर संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। किसान संगठनों के प्रतिनिधि गांव के गुरुद्वारा पातशाही छठी में एकत्रित हुए और नीलामी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस विरोध को आढ़ती एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। पिता की मौत के बाद बेटा चुकाता रहा कर्ज किसान निर्मल सिंह के बेटे तरसेम सिंह ने बताया कि उसके पिता ने वर्ष 2015 में अपनी साढ़े 8 एकड़ जमीन पर HDFC बैंक से करीब 35 लाख रुपये का कर्ज लिया था। उसके पिता समय-समय पर कर्ज की अदायगी भी करते रहे। वर्ष 2019 में पिता की मौत के बाद उसने भी बैंक का कर्ज चुकाना जारी रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें