फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और उनके 50 समर्थकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, मानसा की ओर हो रहे थे रवाना

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हत्याकांड के विरोध में मानसा में चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और उनके 50 से अधिक समर्थकों को बुधवार को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने हलवारा में रोककर हिरासत में ले लिया। अकाली दल वारिस पंजाब दे के मालवा जोन प्रभारी अयाली के साथियों को पुलिस द्वारा बसों में बैठाकर रायकोट की तरफ किसी अज्ञात स्थान पर ले जाए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद हलवारा चौक पर पुलिस बल की तैनाती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें