गुरु सर काऊंके में सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (ग्रेवाल) की 82वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित मीरी-पीरी सम्मेलन में पंजाब के अहम धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर तीखे तेवर देखने को मिले। फेडरेशन के प्रधान गुरचरण सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में हुए सम्मेलन में सिख संगत की मौजूदगी में छह अहम प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी सदस्य जगजीत सिंह तलवंडी, भाई गुरदेव सिंह काऊंके के पुत्र हरी सिंह काऊंके, शिरोमणि अकाली दल (बादल) लुधियाना देहाती के प्रधान चंद सिंह डल्ला, दशमेश तरना दल के जत्थेदार बाबा सुखदेव सिंह, ऑल इंडिया यूथ अकाली दल के जनरल सचिव राजवंत सिंह महला समेत कई प्रमुख शख्सियतें मौजूद रहीं।