फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बदमाशों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

जालंधर कैंट के व्यस्त सदर बाजार इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। स्नैचिंग की यह पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कथित तौर पर दो युवक एक्टिवा पर आते और महिला के गले से चेन झपटकर तेजी से भागते दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त बाजार में हुई इस वारदात के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कैंट क्षेत्र में स्नैचिंग की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला का बैग छीन लिया था। उस घटना के बाद अब सदर बाजार में चेन स्नैचिंग की दूसरी वारदात सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें