फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में तेज रफ्तार बस का कहर! रेड लाइट पर खड़ी 3 कारों को मारी टक्कर, ड्राइवर ने बताया ब्रेक फेल होने का कारण

महानगर के व्यस्त फुटबॉल चौक पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट पर खड़ी तीन कारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर पीबी-07-एल-6852 बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, फुटबॉल चौक के टी-पॉइंट पर रेड लाइट होने के कारण वाहन रुके हुए थे। इसी दौरान पीछे से आई बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर स्विफ्ट समेत दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारों के पिछले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और शीशे टूट गए। एक कार चालक ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। टक्कर के दौरान उनका सिर शीशे से टकराया, लेकिन सीट बेल्ट लगी होने के कारण उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। ड्राइवर ने बताया ब्रेक फेल होने का कारण बस चालक का दावा है कि प्रेशर कम होने के कारण अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस नियंत्रित नहीं हो सकी। दूसरी ओर, कार चालकों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि चालक के पास मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस और बस की आरसी जैसे जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। आधे घंटे तक पुलिस के न पहुंचने पर नाराजगी हादसे के बाद फुटबॉल चौक और आसपास की सड़कों पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चौक पर नाका होने के बावजूद दुर्घटना के करीब आधे घंटे बाद तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें