फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन निकाला, बस्ती शेख में उमड़ी संगत

गुरुद्वारा श्री हरि कीरत साध संगत, निहंग सिंह-सभा, बस्ती शेख, जालंधर की प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी एवं माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व के संबंध में बारात रूपी भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, मोहल्ला चायआम, वाल्मीकि मंदिर अड्डा बस्ती शेख, बड़ा बाजार, गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा, गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, लड़कियों की स्कूल वाली गली, गुरुद्वारा छेवीं पातशाही, गुरु हरिगोबिंद कॉलोनी, घास मंडी चौक और गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब कोट मोहल्ला से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में विवाह समारोह की परंपरा को दर्शाती सजाई गई घोड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। घोड़ी पर छत्र झुलाया जा रहा था। गुलाबी चुनरी लेकर शामिल हुई महिलाओं ने घोड़ी की वागें गुंथीं और उसे चने की दाल व गुड़ खिलाया। गुरुद्वारा साहिब से कुछ दूरी पर स्थित निहंग निवास के बाहर फूलों से सजी पालकी साहिब भी नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रही थी। इस अवसर पर साध-संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर कीर्तन में भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें