फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने आप पर बोला हमला

पंजाब में धान की खरीद और लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जालंधर कैंट से विधायक सरदार परगट सिंह ने शनिवार को कुक्कड़ पिंड की दाना मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए धान खरीद व्यवस्था में कथित तौर पर चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के नेता पंजाब को लूटने में जुटे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके सामने सरेंडर कर चुके हैं। परगट सिंह ने मंडी में धान की खरीद और उठान की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की एडवांस प्लानिंग के अभाव में किसान और आढ़ती परेशान हैं। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से फोन पर बात की और खरीद तथा लिफ्टिंग में तेजी लाने की मांग की। परगट सिंह के मुताबिक, कुक्कड़ पिंड मंडी के मुख्य यार्ड में करीब दो लाख से अधिक धान की बोरियां पहुंचती हैं। उन्होंने दावा किया कि इनमें से करीब 50 हजार बोरियों का ही उठान हुआ है, जबकि करीब 30 हजार बोरियां भरकर रखी हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें