फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को आदमपुर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा की शुरुआत करने के लिए पंजाब पहुंचे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें