केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पंजाब दौरे के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर प्रबंधन से जुड़े शीतल विज और संयुक्त संपादक अभिषेक विज व राजेश विज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर प्रबंधन की ओर से अमित शाह को माता की चुनरी, सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंटकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो भी अमित शाह के साथ गाड़ी में मौजूद रहे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और मंदिर प्रबंधन तथा भाजपा नेताओं की ओर से गृह मंत्री का स्वागत किया गया।