फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर कैंट में आप उम्मीदवार दीपक बाली ने खोला चुनावी मोर्चा, गोल्डन एवेन्यू में नए पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन

आम आदमी पार्टी के जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार दीपक बाली ने गोल्डन एवेन्यू में अपने नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और दीपक बाली को चुनावी अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपक बाली ने कहा कि जालंधर कैंट लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन इस बार चुनाव में इस राजनीतिक गढ़ को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब में किए गए विकास कार्यों से जनता खुश है और आम आदमी पार्टी को दोबारा सत्ता में लाना चाहती है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही जालंधर कैंट में डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान लोगों से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, दीपक बाली की पत्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट देकर सम्मानित किया है। पार्टी को जालंधर कैंट से जीत दिलाने के लिए पूरा परिवार मेहनत करेगा। उन्होंने बताया कि टिकट मिलने के बाद से ही क्षेत्र की महिलाएं उनसे लगातार मुलाकात कर रही हैं और अपनी समस्याएं साझा कर रही हैं। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें