फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा ₹1 करोड़ जीतने का मौका, जानें रजिस्ट्रेशन और पूरी डिटेल

Wed, 18 Nov 2026 03:23 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। आम आदमी पार्टी सरकार ने 'पंजाब दा करोड़पति' नामक एक राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता शुरू की है, जिसके माध्यम से एक नौजवान अपने ज्ञान और मेहनत के बल पर एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीत सकता है। सरकार का कहना है कि यह पहल शिक्षा, प्रतिभा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है। इसी सोच के तहत, 2022 में 'खेडां वतन पंजाब दियां' की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य गांवों से लेकर शहरों तक युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ना और छिपी खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना था। इस पहल के माध्यम से अब तक लगभग 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ा गया है और लगभग 26 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है। अब 'पंजाब दा करोड़पति' प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं की बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें