फिरोजपुर के मल्लांवाला में सात रुपये की लॉटरी टिकट से एक युवक ने 50 हजार रुपये का नकद इनाम जीत लिया। लॉटरी विजेता अमर सिंह, निवासी मल्लांवाला, वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। उसने गिल लॉटरी स्टॉल मल्लांवाला से सिक्किम स्टेट लॉटरी की 7 रुपये वाली 25 टिकटें कुल 175 रुपये में खरीदी थीं। इनमें से उसके टिकटों पर कुल 50 हजार रुपये का इनाम निकला। अमर सिंह ने बताया कि ड्रा में उसकी टिकट का नंबर आने की जानकारी मिलने पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि महज सात रुपये की टिकट से उसे इतनी बड़ी राशि का इनाम मिल जाएगा। लॉटरी स्टॉल के मालिक गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके स्टॉल से 7 रुपये वाली सिक्किम स्टेट लॉटरी की टिकट नंबर 34605 बेची गई थी, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम निकला। उन्होंने लॉटरी विजेता को फोन कर इसकी जानकारी दी। बाद में उसका मुंह मीठा करवाकर नकद इनाम राशि प्रदान की गई।