फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग की साजिश में दो गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और उसके घर पर फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में तरनतारन के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्टर-18 हॉकी स्टेडियम के पास ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक सिम बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, कारोबारी को 13 अक्टूबर को वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी। जांच के दौरान आरोपियों ने धमकी में इस्तेमाल सिम खेत में फेंकने और मोबाइल तालाब में छिपाने की बात बताई। पुलिस ने खेत से सिम और तालाब से मोबाइल बरामद कर लिया है। धमकी भरे वॉइस नोट में एक गैंगस्टर का नाम भी सामने आया है। पुलिस मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करवा रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें