फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीकोट: जैतो के गैंगवार मामले में ग्लॉक पिस्टल समेत दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोट में थाना जैतो पुलिस ने शहर के अंबेडकर नगर में 1 सितंबर 2026 को आपसी रंजिश के चलते फायरिंग और मारपीट के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ गगनी निवासी अंबेडकर नगर, जैतो और साहिल उर्फ हैप्पी निवासी वार्ड नंबर 4/6, जैतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 1 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे अभिषेक कुमार अपने दोस्त दीपक कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान गगनी, हैप्पी और तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। इसी दौरान सुरिंदर गगनी ने पिस्टल से अभिषेक पर फायर किया, जिससे वह घायल हो गया था। प्रारंभिक जांच में वारदात का कारण दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश सामने आया है। पुलिस के अनुसार सुरिंदर उर्फ गगनी का अपना गैंग है और उसकी अमना निवासी जैतो के साथ दुश्मनी चल रही है। आरोपियों को शक था कि अभिषेक अमना के साथ रहता है, जिसके चलते उन्होंने उस पर हमला किया। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि सुरिंदर के खिलाफ नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत पहले से 5 मामले दर्ज हैं, जबकि साहिल के खिलाफ 1 मामला दर्ज है। इस प्रकार दोनों के खिलाफ पहले से कुल 6 मामले दर्ज हैं। इस मामले में डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने 2 सितंबर को केस दर्ज कर लिया था और एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश पर जैतो पुलिस ने तकनीकी व ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर दोनों मुख्य आरोपियों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें