फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में मोबाइल व बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने मोबाइल छीनने और बाइक चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 15 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि भोला उर्फ अमन निवासी गली मंदिर वाली, गोलबाग, वार्ड नंबर-1 फिरोजपुर शहर, जज्ज पुत्र हरदीप निवासी गोलबाग तथा अजय कुमार निवासी बागी रोड, नजदीक आश्रम, फिरोजपुर शहर मोबाइल छीनने और बाइक चोरी करने के आदी हैं। तीनों आरोपी चोरी किए गए मोबाइल और बाइक बेचने के लिए गोल्ड स्टोर के पीछे, बाईपास रोड के पास झाड़ियों में ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 15 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें