फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में पार्षदों के शपथग्रहण समारोह में सीवरेज और पीने के पानी की समस्या का मुद्दा उठा

फिरोजपुर नगर काउंसिल कार्यालय में शुक्रवार को पार्षदों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। आज पंद्रह पार्षदों को शपथ दिलाई गई है, जबकि 17 पार्षद पहले शपथग्रहण कर चुके हैं। जबकि एक पार्षद जरूरी काम के चलते फिरोजपुर से बाहर होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सका। पार्षदों को नगर काउंसिल के ईओ नरिंदर कुमार ने शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर काउंसिल के प्रधान अशोक सचदेवा भी मौजूद रहे। शपथग्रहण समारोह के दौरान शहर में सीवरेज और पीने के पानी की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। भाजपा पार्षद दविंदर बजाज ने कहा कि नगर काउंसिल का गठन हुए करीब चार माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक हाउस की एक भी बैठक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में लोग सीवरेज की समस्या से परेशान हैं और गलियों में गंदा पानी खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। किसी वार्ड में पंप की मोटर खराब होने पर उसे ठीक करवाने तक चार-चार दिन पानी की सप्लाई प्रभावित रहती है। संबंधित विभाग के पास अतिरिक्त मोटर उपलब्ध नहीं होने के कारण खराब मोटर को ठीक करवाने के बाद ही दोबारा लगाया जाता है। बजाज ने कहा कि पिछले चार माह से जनता को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनका समाधान करने के लिए अब तेजी से काम किया जाना चाहिए। उन्होंने हाउस की बैठक जल्द बुलाकर सीवरेज और पेयजल संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें