फूड सेफ्टी विभाग ने शनिवार को क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने कुल पांच दुकानों का विस्तृत निरीक्षण किया। इनमें दो मिठाई की दुकानें और तीन बेकरी शामिल थीं। चेकिंग के दौरान दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्टोरेज व्यवस्था समेत फूड सेफ्टी से संबंधित अन्य नियमों की जांच की गई। विभाग की टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा विभाग को मिली एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर संबंधित दुकान का भी मौके पर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का चालान किया गया। विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने कहा कि खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दो इम्प्रूवमेंट नोटिस भी जारी किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में ऐसी चेकिंग मुहिम आगे भी जारी रहेगी।