फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ ने दो आरोपियों को काबू कर 6.255 किलो हेरोइन बरामद की

सीआईए स्टाफ जीरा की पुलिस ने सीमा पार से हेरोइन मंगवाकर उसकी सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को मामले में नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 255 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ जीरा को गुप्त सूचना मिली थी कि सतनाम सिंह पुत्र वीर और गुरमुख सिंह उर्फ धम्मी पुत्र सुखचैन सिंह निवासी गांव जकरांव, थाना सदर फिरोजपुर, पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते हैं। दोनों आरोपी विदेश से मंगवाई गई हेरोइन की सप्लाई सुखचैन सिंह और रेशम सिंह उर्फ कक्कड़ को करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखचैन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव जकरांव तथा रेशम सिंह उर्फ कक्कड़ पुत्र फौजा सिंह निवासी बस्ती रूड़ेवाली, गांव भाला फराया मल, थाना आरिफके को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी डीलक्स मोटरसाइकिल पर गांव संदू शाह वाला में ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 6 किलो 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें