फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पराली जलाने से हाईवे पर हादसे का खतरा

मोगा में किसान अगली फसल की बिजाई की तैयारी में तेजी से जुटे हुए हैं। वहीं, जल्द खेत खाली करने के चक्कर में कई किसानों द्वारा पराली को लगातार आग के हवाले किया जा रहा है। सोमवार शाम ढलते ही अमृतसर-जालंधर हाईवे, बुक्कनवाला रोड और नए नेशनल हाईवे-105B के किनारे बड़े पैमाने पर पराली जलती हुई दिखाई दी।खेतों में लगी आग से उठने वाला घना धुआं हाईवे तक पहुंच रहा था, जिसके चलते वाहन चालकों को धुएं के बीच से गुजरना पड़ा। ऐसे में सड़क पर दृश्यता कम होने के कारण कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। मोगा जिले में पराली जलाने के मामलों की संख्या सरकारी आंकड़ों के अनुसार 346 के पास पहुंच चुकी है, जबकि जमीनी स्तर पर ऐसे मामलों की संख्या इससे कहीं अधिक होने की आशंका है। प्रशासन की ओर से किसानों को जागरूक करने और पराली न जलाने की अपील तो लगातार की जा रही है, लेकिन कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया अभी तक जारी है। इसके चलते पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। गौरतलब है कि मोगा जिले में अभी भी करीब 20 प्रतिशत धान की फसल खेतों में खड़ी है। ऐसे में आने वाले दिनों में पराली जलाने की घटनाओं को रोकना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें