फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में 65.80 लाख रुपये की लागत से 4.73 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत शुरू

Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 08:49 AM IST

पठानकोट के विधानसभा हलका भोआ के विभिन्न गांवों में सड़कों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के कार्यों की शुरुआत करवाते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक द्वारा आज नींव पत्थर रखे गए। इन सड़कों के निर्माण कार्यों पर कुल 65.80 लाख रुपये की लागत आएगी और लगभग 4.73 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। मंत्री ने कहा कि विधानसभा हलका भोआ के विभिन्न गांवों में सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। आज चार गांवों में सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य शुरू करवाए गए हैं। इनमें गोतरा लाहड़ी, नक्की, रांझे के कोठे और बगियाल में सड़कों के काम शामिल है। लिंक सड़क पठानचक से गोतरा लाहड़ी अप टू सुल्तानपुर तरगढ़ रोड की विशेष मरम्मत की जाएगी। इस सड़क की लंबाई 0.90 किलोमीटर है और इस पर 16.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह ए.पी.के. सड़क से गांव नक्की को जाने वाली लिंक सड़क की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसकी लंबाई 1.18 किलोमीटर है और इस पर 14.38 लाख रुपये की लागत आएगी। एक और लिंक सड़क भीमपुर ब्रिज-बगियाल यू.बी.डी.सी. की विशेष मरम्मत की जाएगी, जिसकी लंबाई 1.83 किलोमीटर है और इस पर 22.87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा दीनानगर-झरौली रोड से रांझे के कोठे तक लिंक सड़क की विशेष मरम्मत की जाएगी। इस सड़क की लंबाई 0.82 किलोमीटर है और इस पर 12.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सभी सड़कें मंडी बोर्ड के अधीन आती हैं और इनके निर्माण कार्य जल्द पूरे करके लोगों को समर्पित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें