मोगा के निहाल सिंह वाला विधान सभा के कस्बा बढ़नी में शिरोमणि अकाली दल की ओर से ‘पंजाब बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया। रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल विशेष रूप से पहुंचे और बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित किया बाढ़नि की दाना मंडी में आयोजित इस रैली के दौरान लोगों का भारी जनसमूह देखने को मिला। मोगा के विधानसभा क्षेत्र निहाल सिंह वाला में आयोजित इस रैली के दौरान शिरोमणि अकाली दल की पूरी लीडरशिप मौजूद रही। सुखबीर सिंह बादल ने रैली को संबोधित करते हुए पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपनी बात लोगों के सामने रखी। मीडिया से बातचीत के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल चंडीगढ़ 60.40 पर अकाली दल ने पहले भी स्टैंड लिया था वही उन्होंने कहा संगत दर्शन बड़े बादल के समय में होते थे ओर संगत दर्शन में बादल साहिब लोगो की दुख सुनते थे ओर उनका मौके पर अधिकारियों से हल करवाते थे लेकिन यह सी एम तो बादल बादल करता रहता हैं वही उन्होंने कहा कि अंबेकर के बुत पर दो बार बेअदबी का मामल सामने आया है लेकिन यह सरकार चुप है