फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के धर्मकोट में शिरोमणि अकाली दल ने की ‘पंजाब बचाओ’ रैली, आप पर बोला जमकर हमला

मोगा के धर्मकोट स्थित दाना मंडी में शिरोमणि अकाली दल की ओर से ‘पंजाब बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इस दौरान मोगा जिले की समूह वरिष्ठ लीडरशिप भी मौजूद रही। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपने विचार रखे। रैली में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लेते हुए कहा कि भगवंत मान चुटकुले सुनाकर लोगों को हंसाते हुए मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन आज वही हंसते-हंसते पूरे पंजाब को रुलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान का सपना मुख्यमंत्री बनना था और वह सपना पूरा हो गया, लेकिन उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें