फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में 17 दिन पहले ठीक किया सीवरेज फिर बैठा, खुदाई से इंदिरा कॉलोनी रोड पर लगा लंबा जाम

पठानकोट के इंदिरा कॉलोनी इलाके में करीब 17 दिन पहले ठीक किया गया सीवरेज दोबारा बैठ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालात उस समय और बिगड़ गए, जब नगर निगम की ओर से व्यस्त इंदिरा कॉलोनी रोड पर दिन के समय ही जेसीबी लगाकर खुदाई करवाई गई। इस दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कोई उचित व्यवस्था नजर नहीं आई, जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें कारण जाम से निकलने में घंटों का समय लग रहा है। इलाका निवासियों के मुताबिक, इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में सीवरेज की समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है। सीवरेज लाइन के डैमेज होने के कारण सड़क का एक हिस्सा भी प्रभावित हो रहा था। करीब 17 दिन पहले नगर निगम की ओर से सीवरेज को ठीक करने का प्रयास किया गया था, लेकिन समस्या पूरी तरह दूर नहीं हुई। कुछ ही दिनों बाद सीवरेज दोबारा बैठ गया, जिससे स्थिति पहले जैसी हो गई। अब नगर निगम की ओर से दोबारा मौके पर खुदाई कर सीवरेज की समस्या को स्थायी तौर पर दूर करने के लिए नए सिरे से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है। हालांकि, जिस समय यह काम शुरू किया गया। इंदिरा कॉलोनी रोड शहर की व्यस्त सड़कों में शामिल है और यहां दिनभर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में दिन के समय बिना उचित ट्रैफिक डायवर्जन या नियंत्रण व्यवस्था के खुदाई किए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मांग की कि सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा जाए, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या न झेलनी पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें