फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा पहुंची समरसता संकल्प यात्रा, भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा जीरा पहुंची। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया और गुरु रविदास जी के विचारों को याद किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह यात्रा 18 नवंबर को जालंधर से शुरू हुई थी। पूरे देश में गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार सहित कई राज्यों से नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में सफलता मिली है। अब भाजपा पंजाब से नशे के खात्मे के लिए काम करेगी। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर पंजाब की जनता को गुमराह करने और ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव जीतने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें