फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में सड़क हादसा, 35 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर की मौत

सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ सकती है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। ऐसा ही दर्दनाक हादसा सोमवार दोपहर फरीदकोट के तलवंडी रोड पर कटारिया पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर अमनप्रीत सिंह की मौत हो गई। गांव पक्का निवासी अमनप्रीत सिंह सोमवार बाद दोपहर करीब अपने मोटरसाइकिल पर गांव से फरीदकोट शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान कटारिया पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस को सूचित किया। मृतक के चाचा गुरमेल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अमनप्रीत की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतक पशु चिकित्सक था और अपने पीछे एक बेटा तथा एक बेटी छोड़ गया है। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें