फरीदकोट के जिला कोर्ट परिसर में पिछले करीब आठ वर्षों से बंद पड़े आरओ सिस्टम को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल की पहल पर दोबारा चालू करवाया गया है। करीब 3.50 लाख रुपये की लागत से इस सिस्टम का नवीनीकरण करवाया गया है। इससे अदालत में आने वाले वकीलों, लोगों और अन्य आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस जनहित कार्य के लिए बार एसोसिएशन फरीदकोट के प्रधान सरनाम सिंह संधू ने चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल का धन्यवाद किया।