त्योहारों के सीजन में फूड सेफ्टी विभाग ने पंजेके स्थित बतरा स्वीट पर कार्रवाई करते हुए 455 किलो खराब मिठाई जब्त की। जांच में मिठाई पर फफूंद और दुर्गंध मिलने के साथ भंडारण में अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने एक्सपायरी दूध पाउडर के 25 पैकेट भी नष्ट करवाए। मौके पर जंग लगे बर्तनों में मिठाई रखी मिली और पुराने खोये के इस्तेमाल का मामला भी सामने आया। विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई, खाद्य गुणवत्ता और उचित भंडारण के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।