फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में झोटा हत्याकांड को लेकर स्पीकर संधवां के घर के बाहर धरना, मांगों को लेकर सौंपा लाहनत पत्र

कोटकपूरा के गांव संधवां में मानसा के परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर एक्शन कमेटी के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के घर के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक्शन कमेटी की मांगों को लेकर लाहनत पत्र भी सौंपा। धरने में शामिल विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि एक्शन कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे, मामले की सीबीआई जांच सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। इसी संघर्ष के समर्थन में राज्यभर में आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों के बाहर धरने देकर लाहनत पत्र सौंपे जा रहे हैं। प्रदर्शन में किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों के अलावा शिरोमणि अकाली दल, वारिस पंजाब दे, सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर वारिस पंजाब दे के हलका इंचार्ज रछपाल सिंह सोसल ने कहा कि नशा तस्कर बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं और उनका विरोध करने वालों की खुलेआम हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाके के सभी संगठन एक्शन कमेटी के साथ खड़े हैं और कमेटी की ओर से भविष्य में घोषित किए जाने वाले संघर्ष के कार्यक्रमों में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें