नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर राज्यभर में कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इसके चलते सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। जिले के एनएचएम कर्मचारी भी अपनी लंबित मांगों को लेकर रोजाना रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियन ने मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया है।