फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

फिरोजपुर छावनी स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों तथा शहीद जवानों के परिजनों ने शहीदी स्मारक पर पुष्पमालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा, डिप्टी कमिश्नर दीप्ति शिखा शर्मा और एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। डीएसपी करण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने हथियार उल्टे कर शहीदों को सलामी दी। इसके बाद सभी अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश की शांति एवं सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले पुलिस जवानों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में भारत के 10 पुलिस जवान शहीद हुए थे। उन्हीं की स्मृति में हर साल यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने शहीद परिवारों की हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। डिप्टी कमिश्नर ने भी पंजाब पुलिस के बलिदानपूर्ण इतिहास को याद किया। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस हर मुश्किल घड़ी में शहीद परिवारों के साथ खड़ी है। अधिकारियों ने परिवारों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सीजेएम अनूप सिंह सहित पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें